छ ग सहायक चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बी एल मिश्रा एवं टीम ने माननीय डॉ रमन सिंह जी विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं पूर्व मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर सहायक चिकित्सा अधिकारीयों की समस्याओं को माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय जी के समझ रखा एवं विगत 16 वर्षों से राज्य के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत सहायक चिकित्सा अधिकारीयों के नियमितिकरण की बात रखी जिसमें लगभग 650 RMA को डॉ रमन सिंह जी की सरकार ने 2012 में नियमित कर दिया था एवं बचे हुए 540 RMA को नियमितिकरण करने का विश्वास दिलाया था किन्तु 2018 में सरकार बदल गई जिस कारण आज तक बचे हुए 540 विगत 16 वर्षों से नियमितिकरण की राह देख रहे हैं
प्रदेश टीम में डॉ आराधना मिश्रा प्रदेश महासचिव छ ग सहायक चिकित्सा अधिकारी संघ एवं प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी डॉ दुग्धेश्वर पटेल, डॉ घनश्याम पटेल सहित महासमुंद सांसद प्रतिनिधि माननीय राजेश चौधरी जी ने प्रदेश के संविदा सहायक चिकित्सा अधिकारीयों के नियमितिकरण हेतु विधानसभा अध्यक्ष महोदय के समक्ष बात रखी



